फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर भाई को धमकाया

Thu, 10 Sep 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने पड़ोस के युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ सितंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे पड़ोस का ही विकास उसके घर में घुस आया। आरोप है कि विकास ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें कीं। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि थाना पुलिस को मामले में आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें