बिस्तर पर मिला शव
रात में खटपट की आवाज सुनकर बच्चे छत पर पहुंचे तो वहां पिता बिस्तर पर पड़े मिले, जबकि मां वहां नहीं थी। बच्चों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पड़ोसियों को बुलाया गया। पड़ोसियों ने देखा कि उमाशंकर की मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेटी गीता ने आरोप लगाया कि उसकी मां ने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिता को पिलाया और फिर साड़ी से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। उसने यह भी आरोप लगाया कि मां पिता की जेब से नकदी निकालकर फरार हो गई थी।
गांव में ही छिपी थी महिला
घटना के बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। देर रात ग्रामीणों ने गांव में ही उसे छिपा हुआ देख लिया। इसके बाद उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी भी सामने आई है कि वर्ष 2024 में ममता अपने पति के साथ गुजरात गई थी। वहीं उसकी एक व्यक्ति से पहचान हुई और कथित तौर पर दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी।
पुलिस इस संबंध में भी तथ्यों का सत्यापन कर रही है। सीओ विधि भूषण ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।