फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद पर महिला ने नहर में लगाई छलांग, बचाया

विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र में नहर में छलांग लगाने वाली महिला को नहर से निकालते लोग। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। पति से विवाद होने पर गांव सिमरिया के चेतराम की पत्नी सुदामा ने नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में कूदते देख दो लोगों ने नहर में कूदकर उसे बचा लिया। महिला को उसके मायके पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन

गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर बिल्हा निवासी नेतराम अपनी पत्नी सुदामा के साथ सुबह घूमने निकला था। रास्ते में नेतराम शौच को चला गया। उसकी पत्नी अचानक लापता हो गई। तलाश के बाद पत्नी के न मिलने पर उसने घटना की सूचना घुंघचाई पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस को दी। सुदामा कई किलोमीटर दूर चलकर नहर किनारे पहुंची और उसने नहर में छलांग लगा दी। नहर किनारे खड़े कुछ लोगों ने महिला को छलांग लगाते देख लिए।
दो लोगों ने नहर में छलांग लगाकर महिला को नहर से बाहर निकाल कर बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुदामा को पूरनपुर नगर स्थित उसके मायके पहुंचा दिया। घुंघचाई चौकी इंचार्ज मंगल सिंह ने बताया कि पति-पत्नी में शनिवार शाम को झगड़ा हो गया था। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। सुदामा को समझाकर उसके मायके छुड़वा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें