फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाओ, मुकदमों से मत डरोः वरुण गांधी

विज्ञापन
पीलीभीत के कांशीराम बरात घर में संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद वरुण गांधी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों को अन्याय, भ्रष्टाचार तथा रोजगार के सवालों पर अपने साथ जोड़ा। कहा कि अपनी आवाज उठाओ। एफआईआर और मुकदमों के डर से चुप मत बैठो, क्योंकि वरुण गांधी आपके साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आजादी बड़ी कुर्बानी से मिली। उसी के बाद लोकतंत्र की स्थापना हुई है। लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए अपनी आवाज को बुलंद रखेें।
विज्ञापन

सांसद ने अपनी ही सरकार के समक्ष रोजगार का सवाल उठाया। तंज भी कसा। सांसद ने कहा कि 10 लाख नौकरियां प्रतिवर्ष देने की बात कही जा रही थी। इसके लिए वह धन्यवाद देते हैं। साथ ही यह कहना चाहते हैं कि 10 लाख नौकरियां बाद का विषय है, पहले खाली पड़े एक करोड़ पदों पर भर्ती होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में इस समय 10 सरकारी नौकरियों में से सात संविदा पर रेवड़ी की तरह बांटी जा रही हैं। वह बोले- मैं राजनीति में इसलिए नहीं आया कि राजनीति एक पेशा है, मैं राजनीति में राष्ट्र की मिट्टी का मान सम्मान बचाने के लिए आया हूं। मैं राजनीति में इसलिए आया हूं अगर कोई माई का लाल हिंदुस्तान को दीमक की तरह खा रहा है तो मैं नाम लेकर आवाज उठा सकूं।
सांसद वरुण गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को नमन किया। उन्होंने रोजगार के लिए संसद में बिल रखे जाने का जिक्र करते हुए कहा कि देश की जब बेरोजगारी खत्म होगी। बेटे व बेटियों को रोजगार मिलेगा तो वरुण गांधी बेरोजगारी की बात करना बंद कर देंगे।
विज्ञापन

कस्तूरबा स्कूलों को नई कंप्यूटर लैब
उन्होंने कहा कि सांसद निधि का इस्तेमाल जिले के सात कस्तूरबा स्कूलों को कंप्यूटर और प्राइमरी स्कूलों को फर्नीचर देने में किया है। अब आने वाले दिनों में वह सांसद निधि स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च करेंगे।
पूरनपुर में महाराणा प्रताप चौक, बहुद्देश्यीय हाल का किया लोकार्पण
पूरनपुर। सांसद वरुण गांधी ने पूरनपुर के स्टेशन चौराहे पर महाराणा प्रताप चौक और गांव सिमरिया में बहुद्देश्यीय हाल का लोकार्पण किया। नगर पालिका सभागार में नगर पालिका सदस्यों से संवाद किया। सदस्यों ने सड़क, स्वास्थ्य, ट्रेनें न चलने की समस्या रखी। सांसद को ज्ञापन सौंपकर शाहगढ़ से मैलानी तक ट्रेनों का संचालन कराने, अंडरपास या ओवरब्रिज बनवाने की मांग की।
नगर पालिका की ओर से स्टेशन चौराहे पर महाराणा प्रताप चौक का निर्माण कराया गया। रविवार को सांसद ने इसका लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के अलावा बहादुरों के शौर्य, साहस, तपस्या, बलिदान से स्वतंत्रता मिली है। कहा कि जाति बिरादरी से कोई ऊंचा नहीं होता। उसके कर्म उसकी ऊंचाई बताते हैं।
इसके बाद सांसद ने गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर पहुंचकर युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के तत्वावधान में खेलो इंडिया के तहत आठ करोड़ की लागत से बने मल्टीपरपज हाल का लोकार्पण किया। डीएम पुलकित खरे ने कहा कि शीघ्र ही कोच की व्यवस्था की जा रही है। खेल के उपकरण भी शीघ्र लगवाए जाएंगे। एसडीएम आशुतोष गुप्ता, नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार बहादुर सिंह, सुखदीप सिंह भदौरिया, सुरजीत सिंह मुन्ना, नरोत्तम सिंह, संजय सिंह तोमर, विकास त्रिवेदी आदि मौजूद थे।
सड़क, स्वास्थ्य और ट्रेनों का संचालन न होने की रखी समस्या
पूरनपुर। रवि यादव ने लाइनपार आवागमन की समस्या की जानकारी दी। अमन वाल्मीकि ने जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग की। चेयरमैन ने कुछ सड़कों का शीघ्र निर्माण शुरू होने और कुछ का प्रस्ताव भेजने की जानकारी दी। तौफीक कादरी ने सीएचसी का इमरजेंसी कक्ष छोटा होने और महिला चिकित्सक और विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों की तैनाती न होने की जानकारी दी। रोहित मिश्रा ने पटरी बदलने के बाद ट्रेनों के न चलने की समस्या रखकर शाहगढ़ से मैलानी के बीच ट्रेनें चलवाने की मांग की।
सांसद ने ट्रेनें चलवाने सहित अन्य समस्याओं के समाधान कराने के प्रयास का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि राजनीति का स्तर लगातार गिर रहा है। इस पर मंथन की जरूरत है। सदस्यों ने शाहगढ़ से पीलीभीत के बीच पटरी बदलने का काम धीमा होने और शाहगढ़ तक पटरी बदलने का काम पूरा होने पर शाहगढ़ से मैलानी तक ट्रेनें चलवाने की मांग की।
महाराणा प्रताप की प्रतिमा न लगने के विरोध में धरना
पूरनपुर। स्टेशन चौराहे पर रविवार को महाराणा प्रताप चौक का लोकार्पण वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा बगैर करने के विरोध में क्षत्रिय समाज के युवकों ने धरना दिया। एसडीएम के महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगवाने के लिखित आश्वासन पर युवक माने। सांसद ने डीएम को प्रतिमा स्थापना कराने के निर्देश दिए।
लोकार्पण से पहले क्षत्रिय समाज के अनुभव सिंह चौहान, उदेश्य सिंह, अखंड प्रताप सिंह आदि ने चौक के समीप धरना शुरू कर दिया। पुलिस के प्रयास के बाद भी युवकों के न हटने पर पहुंचे एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने युवकों से वार्ता कर लिखित आश्वासन दिया। लोकार्पण के दौरान सांसद ने भी प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया। संवाद

पीलीभीत में सांसद वरुण गांधी के संवाद कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। संवाद- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें