गजरौला। गांव मकतुल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी और तहसीलदार ने भी घटनास्थल पहुंचकर जांच की।
गजरौला क्षेत्र के गांव मुढैला खुर्द निवासी वर्षा (28) की छह साल पूर्व क्षेत्र के ही मकतुल निवासी एक युवक के साथ शादी हुई थी। उसका एक बेटा है। सोमवार शाम उसकी संदिग्ध संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर में ही चारपाई पर उसका शव मिला। ग्रामीणों ने मौत की सूचना उसके मायके में दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी व तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। स्थिति को परखने के बाद ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।