फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। न्यूरिया क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव घुंघचाई निवासी नीरज कुमारी (30) पुत्री रामभरोसे का विवाह दस साल पूर्व न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम पुरवा बसंतपुर निवासी हरीशंकर के साथ हुआ था। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया गया, लेकिन ससुराल वाले नाखुश रहे। दहेज को लेकर महिला को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा।
शुक्रवार शाम मायके पक्ष को लोगों को नीरज कुमारी की मौत की खबर मिली। इसके बाद मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे तो महिला का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने घटना की जानकारी न्यूरिया पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें