फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: करंट लगने से महिला की मौत

Wed, 29 Jul 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला। नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात में मंगलवार शाम करंट लगने से एक नवविवाहिता की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की शादी महज छह माह पहले हुई थी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर सात निवासी शाजिया (20) पत्नी आरिफ मंगलवार शाम करीब छह बजे घर के कमरे में मौजूद थीं। बताया गया कि भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए वह पंखा चलाने के लिए उसका तार बोर्ड में लगा रही थीं। इसी दौरान एक तार बोर्ड में लगाने के बाद दूसरा तार उनके हाथ में रह गया और उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आ गईं।
करंट लगते ही शाजिया की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि वह फर्श पर अचेत पड़ी थीं। परिजन आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल पीलीभीत लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत्यु की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
====
छह माह पहले हुआ था विवाह
पड़ोस के लोगों ने बताया कि शाजिया और आरिफ का विवाह करीब छह माह पहले हुआ था। शादी के बाद दोनों अपने माता-पिता और सास-ससुर के साथ जयपुर स्थित ईंट-भट्टे पर मजदूरी करने चले गए थे। करीब एक माह पहले ही वे मझोला लौटे थे। इस बीच परिवार के अन्य सदस्य काम के सिलसिले में कश्मीर चले गए थे। शाजिया और आरिफ भी जल्द ही कश्मीर जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही हादसे ने उनकी खुशियां छीन लीं।
विज्ञापन

==
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें