फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवती की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
मृतका पिंकी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बरखेड़ा। भाई के साथ भांजी को दवा दिलाने जा रही युवती बाइक अनियंत्रित हो जाने से सड़क पर गिर गई। सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर शव घर ले गए।
विज्ञापन

हादसा बरखेड़ा क्षेत्र के नवाबगंज मोड़ पर बुधवार दोपहर में हुआ। क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी निवासी पिंकी (23) अपनी तीन वर्षीय भांजी को दवा दिलाने के लिए भाई रितेश के साथ बाइक से बरखेड़ा नगर की ओर आ रही थी। नगर के निकट नवाबगंज मोड़ के पास पहुंचते ही अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और पिंकी नीचे गिर गई।
सड़क से टकराने से सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि बच्ची और भाई सुरक्षित रहे। युवती को सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस और परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि पिंकी आठ भाई और बहनों में पांचवें नंबर की थी। शव के घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके लिए लिखकर दिया है।

फोटो: 24



अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार



जहानाबाद। हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में कार में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं। चालक को आई नींद की झपकी हादसे की वजह बनी।



हादसा जहानाबाद थाना क्षेत्र में अप्सरा नदी के पास हुआ। सुबह करीब छह बजे कार पीलीभीत की ओर से आ रही थी। कार में अमरिया क्षेत्र के लोग सवार थे। कार को मोहम्मद हसन निवासी अमरिया चला रहा था। कस्बे के ही नौशाद भी साथ थे। चालक को झपकी आने से कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के बाद क्रेन की मदद से कार को खाई से बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। संवाद

मृतका पिंकी का फाइल फोटो।

मृतका पिंकी का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें