फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर/दियोरिया कला। बिलसंडा रोड पर गांव टेहरी के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में लेकर चालक की जानकारी कराई जा रही है। बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए था, लेकिन बाइक पर तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन

भुता (बरेली) के गांव ककरा खुर्द निवासी बंटू ने बताया कि वह बुधवार को वह एक दावत में शामिल होने शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र के गांव मुड़िया छावन निवासी रामपाल के घर गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से वापस घर जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ गांव के सोनपाल की पत्नी माधुरी और थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव परेवा वैश्य निवासी जयप्रकाश की पत्नी 30 वर्षीय मिथलेश कुमारी भी थीं। मिथलेश सबसे पीछे बैठी थीं। बिलसंडा रोड पर गांव टेहरी के पास पहुंचते ही पीछे से आई गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी। इसमें पीछे बैठी मिथलेश सड़क पर गिर र्गइं और सिर में चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली मौके पर ही छोड़कर भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार वाले भी आ गए।
दियोरिया कोतवाल मनीराम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले में अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सड़क हादसों में महिला समेत दो घायल
पूरनपुर। असम हाईवे पर चीनी मिल के पास बुधवार देर शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गोला (लखीमपुर) निवासी राज मोहम्मद (35) और शकील (36) घायल हो गए। वह हेलमेट लगाए थे। उन्हें सीएचसी भर्ती कराया। वहीं कलीनगर रोड पर बृहस्पतिवार शाम कार की टक्कर से बाइक सवार गांव नवदिया सुखदासपुर निवासी नंद किशोर की पत्नी देवकी देवी घायल हो गईं। संवाद
विज्ञापन

कोहरे में टकराईं दो
कारें, चार घायल
बीसलपुर। कोहरा बढ़ते ही हादसों की शुरुआत हो गई है। बरेली रोड पर गांव गोवल के पास गुरुवार तड़के दो कारें कोहरे के चलते आपस में टकरा गईं। हादसे में एक कार में सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया है।
क्योलड़िया (बरेली) के गांव वैवाही निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह वह कार से बीसलपुर से बरेली जा रहे थे। गांव के ही विकास सिंह, बरेली के मोहल्ला बानखाना निवासी मोनू और थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव सहोड़ा निवासी सुवलेश सिंह भी साथ थे। गांव गोवल के पास पहुंचते ही सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में चारों घायल हो गए, जबकि दूसरी कार में सवार लोगों को मामूली चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी भिजवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें