फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति ने 24 घंटे तक घटना को छिपाया

Sat, 29 Nov 2025 07:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नरायनठेर निवासी चिरंजीत की पत्नी ऊषा देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने घटना को करीब 24 घंटे छिपाए रखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और परिजनों के बयान लिए। 
विज्ञापन
ऊषा देवी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नरायनठेर निवासी विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालवालों ने 24 घंटे तक मामले को छिपाए रखा। विवाहिता के पति ने आत्महत्या की बात कही। वहीं मायके वालों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


गांव नरायनठेर निवासी चिरंजीत ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 5:40 बजे वह छत पर बने किचन में चाय बनाने गया। उसकी पत्नी ऊषा देवी (24) सो रही थी। करीब 20 मिनट बाद नीचे कमरे में आया तो पत्नी कमरे में पंखे पर साड़ी के फंदे से लटकती दिखी। उसे आनन फानन नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पत्नी के मायके ग्राम दियोराजपुर में दी गई। 

छह वर्ष पूर्व हुआ था विवाह 
पति चिरंजीत का कहना है कि घटना से पहले ही उसके माता-पिता मथुरा जाने के लिए घर से निकल चुके थे। उन्हें फोन पर सूचना देकर वापस बुलाया। मृतका का विवाह छह वर्ष पूर्व हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। घटना के करीब चौबीस घंटे बाद पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के पिता रामदुलारे ने मामला संदिग्ध बताते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराने का प्रार्थना पत्र दिया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें