फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घरेलू विवाद में महिला ने खाया जहर, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गजरौला कलां थाना क्षेत्र के गांव ढेरम मड़रिया में घरेलू विवाद से परेशान एक महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राजकुमारी का किसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। रविवार को तनाव के बीच उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, महिला की हालत फिलहाल स्थिर है। चिकित्सकीय निगरानी में उपचार जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। परिजनों से पूछताछ की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें