फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहिता, ससुरालवालों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Tue, 11 Aug 2026 01:43 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बीसलपुर नगर में एक विवाहिता मंगलवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसे टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने विवाहिता से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। 
विज्ञापन
मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर नगर में मंगलवार सुबह एक विवाहिता ससुरालवालों के कथित उत्पीड़न से परेशान होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और विवाहिता को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।

विज्ञापन


विवाहिता की पहचान बीसलपुर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी मनीषी मौर्य के रूप में हुई है। उसकी शादी करेली थाना क्षेत्र के गांव दियोरिया खुर्द में हुई थी। बताया गया कि पिछले कुछ समय से उसका ससुरालवालों से विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब दस बजे मनीषी मोहल्ला दुर्गा प्रसाद स्थित मेनका गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास पहुंची। यहां वह टावर पर चढ़ गई। टावर पर विवाहिता को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग उससे नीचे उतरने की लगातार अपील करते रहे। ऊंचाई अधिक होने के कारण किसी अनहोनी की आशंका से अफरातफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें- Pilibhit News: निजी स्कूल की दीवार गिरने से हादसा, दो शिक्षिकाएं और छह छात्र घायल, मची चीख-पुकार
 

अधिकारियों ने किया समझाने का प्रयास 
सूचना मिलने पर बीसलपुर के एसडीएम नागेंद्र पांडे और तहसीलदार हबीब उर रहमान मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और विवाहिता से बातचीत शुरू की। उन्होंने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी शिकायत सुनी जाएगी और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। काफी देर तक अधिकारी उसे समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने में जुटे रहे।
विज्ञापन

विवाहिता के ससुरालवालों को बुलाया गया 
घटना की जानकारी मिलते ही बीसलपुर कोतवाल संजीव शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और टावर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिसकर्मी भी लगातार विवाहिता से नीचे उतरने के लिए बातचीत करते रहे। विवाहिता के ससुरालवालों को भी करेली थाना क्षेत्र से मौके पर बुलवाया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद की वजह जानने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें