मझोला। दहेज में दो लाख रुपये और एक भैंस की मांग पूरी न करने पर विवाहिता से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना न्यूरिया के गांव भमौरा निवासी सर्वेश कुमारी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी ख्याली राम निवासी ग्राम चौड़ा खेड़ा थाना न्यूरिया के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। ससुराली दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे और दो लाख रुपपे और एक भैंस की मांग कर रहे थे। 20 मई को दहेज की मांग करते हुए बुरी तरह मारा पीटा। इंस्पेक्टर प्रदीप विश्नोई ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद