फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस, लेनदेन का निकला मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। नगदी और बाइक लूटने की सूचना ने शनिवार रात पुलिस को खूब छकाया। घंटों चली पड़ताल के बाद मामला रुपये के लेनदेन का निकला। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम क्षेत्र के गांव हरपुर निवासी फरमूद ने पुलिस को सूचना दी कि अमखेड़ा गांव के रास्ते पर उसके साथ लूट हुई है। 58 हजार रुपये और मारपीट कर बाइक भी छीन ली गई। जानकारी के बाद थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। घंटों तक जांच पड़ताल की जाती रही। इसके बाद पुलिस को मामले की हकीकत पता चली।
पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डांग निवासी जावेद की फंटी-बल्ली की दुकान है। वह फंटी-बल्ली को किराए पर देता है। व्यापारी के क्षेत्र के एक गांव निवासी फरमूद पर 20 हजार रुपये आ रहे थे। लंबे समय से रुपये न देकर वह टालमटोल कर रहा था। इसी को लेकर शनिवार को अमखेड़ा गांव में जावेद और फरमूद का आमना-सामना हो गया। इसपर जावेद ने उसकी बाइक रोक ली। रुपये देने के बाद ही बाइक ले जाने की बात कही। उसे फंसाने के लिए लूट की सूचना फर्जी दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें