फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लड़की भगाने में मदद करने के शक में महिला को पीटा

Wed, 27 Sep 2023 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव महिला ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि गांव के ही लोगों ने लड़की भगाने में सहयोग करने के शक के चलते उसकी पिटाई कर दी। हद पार करते हुए उसके साथ बहशियाना हरकत की। सुनगढ़ी पुलिस कार्रवाई करने के बजाय दो दिनों से समझौते का दबाव बना रही है।
विज्ञापन

एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके गांव की एक लड़की कुछ दिन पूर्व किसी के साथ चली गई। उसके परिजनों को शक है कि उसे भगाने में महिला हाथ है। इसी खुन्नस में इन लोगों ने महिला को अपने घर बुलाया और गालीगलौज करते हुए उसकी पिटाई की। बहशियाना हरकतें करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए।
हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग एकत्र हो गए और महिला को जैसे-तैसे बचाया। थाना पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर महिला ने सीओ से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने सिर्फ एनसीआर दर्ज कर ली। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि मामले में एनसीआर दर्ज कर ली गई। महिला का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें