फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, पति ने कर ली दूसरी शादी

Wed, 25 Jun 2025 05:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। विवाहिता को उसके ससुरालवालों ने पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद पति ने दूसरी शादी कर ली।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में दहेज में बाइक और दो लाख रुपये न मिलने पर पति व ससुरालवालों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। समझाने पहुंचे मायके पक्ष के लोगों के साथ अभद्रता की गई। आरोप है कि पति ने धोखाधड़ी कर दूसरी शादी कर ली। एसपी के आदेश पर न्यूरिया पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम सैदपुर निवासी पूनम ने एसपी के आदेश पर न्यूरिया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 17 जून 2021 को बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी देवेंद्र के साथ हुई थी। शादी में मायके वालों ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया। पति के अलावा सास माया देवी, ससुर रामऔतार, जेठ राजेश व राकेश दहेज से खुश नहीं हुए।

मारपीट कर घर से निकाला 
दहेज में बाइक और दो लाख रुपयों की मांग को लेकर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। दूसरी शादी करने की धमकी दी। आरोप है कि आठ सितंबर 2021 को आरोपियों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। मायके पक्ष के लोगों ने समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की।
विज्ञापन


इसके बाद विवाहिता अपने मायके में रहने लगी। आरोप है कि इस बीच उसके पति ने धोखाधड़ी कर बरखेड़ा क्षेत्र के जोगीठेर गांव निवासी युवती से दूसरी शादी कर ली। इसकी फोटो भी विवाहिता के पास है। थाना प्रभारी सुभाष कुमार मावी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें