बरखेड़ा। पड़ोसन को पिटाई से बचाना महिला को भारी पड़ा गया। पड़ोसन के पति ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के गांव कुर्रैया निवासी रामकली पत्नी पप्पूलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 मई की शाम को घर के सामने नरसिंह पुत्र रघुनात मौर्य अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था। चीख पुकार सुनकर वह बचाने गई तो नरसिंह ने धारदार हथियार उसके सिर पर मार दिया। इसकी वजह से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। थाना प्रभारी ने नरसिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद