पूरनपुर। महिला ने सगे भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म के साथ 18 हजार रुपये छीनने और विरोध पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात को उसका बीमार पति झोंपड़ी से कुछ दूरी पर सो रहा था। इस दौरान रात करीब एक बजे दोनों भाई उसकी झोंपड़ी में घुस आए। दोनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसके पास से 18 हजार रुपये भी छीन ले गए। रात को ही उसने शोर। तब काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
पति ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया शराब के नशे में दो पक्षों में झगड़े का मामला सामने आया है। नगर चौकी इंचार्ज को जांच के लिए मौके पर भेजा है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
दुष्कर्म की कोशिश करने का लगाया आरोप
बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 27 जुलाई की रात वह घर में सो रही थी। आरोप है कि तभी एक व्यक्ति घर में घुस आया और अश्लील हरकतें कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर पति, ससुर समेत परिजन जाग गए और आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी धक्का देकर भाग गया। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया है कि मामले की जांच की गई। जिसमें दुष्कर्म का मामला संदिग्ध पाया गया। युवक का शांति भंग में चालान कर दिया गया है। संवाद