क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करते सिटी मजिस्ट्रेट।स्रोत:सिटी मजिस्
पीलीभीत। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने यूनानी अधिकारी कार्यालय पर जाकर जांच की। इस दौरान उन्होंने कनिष्ठ सहायक से अन्य लिपिकों को अभिलेखों का हस्तांतरण कराया। साथ ही उसे चेतावनी भी दी।
मंगलवार को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी शोभा कश्यप ने कार्यालय के स्टाफ के साथ जाकर डीएम संजय कुमार सिंह से मुलाकात की थी। कहा था कि उनके स्तर से पटल परिवर्तन किए गए थे। कार्यालय के कनिष्क सहायक संदीप मौर्य अभिलेख नहीं दे रहे है।
शिकायत पर बुधवार को डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने सुबह क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. शोभा कश्यप, कनिष्क सहायक संदीप कुमार मौर्य, राहुल वर्मा, मनोज कुमार, रमेश बाबू, अरविंद सिंह राना, राजेन्द्र प्रसाद गंगवार उपस्थित मिले।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी ने बताया कि संदीप कुमार मौर्य, अभिलेखों का हस्तांतरण राहुल वर्मा एवं मनोज कुमार को नहीं कर रहे हैं। इसपर सिटी मजिस्ट्रेट ने कनिष्क सहायक को तत्काल प्रभाव से दोनों कर्मियों को अभिलेखों का हस्तांतरण करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने सीएमओ से उनके कार्यालय के पास बनी दुकानों के संबंध में जानकारी भी ली।