फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र के साथ प्रदेश में भाजपा सरकार होने पर होंगे बेहतर विकास 

Wed, 08 Feb 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
केंद्र के साथ प्रदेश में भाजपा सरकार होने पर होंगे बेहतर विकास
विज्ञापन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने कहा कि केंद्र के साथ प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनने पर विकास कार्यों को और बेहतर तरीके से कराया जा सकेगा। वह पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय गंगवार के समर्थन में आयोजित जनसभाओं में बोल रही थीं। चार दिवसीय कार्यक्रम पर पीलीभीत आई केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को ललौरीखेड़ा व अमरिया के हरदासपुर, बड़ेपुरा और शहर में छतरी चौराहा सहित कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं की। उन्होंने कहा कि सांसद निधि से उन्हें पांच करोड़ रूपये मिलते हैं, जो प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक-एक करोड़ रुपये होते हैं। यदि जिले के विधायक भी भाजपा के होंगे तो विधायक निधि के एक करोड़ रुपये मिलाकर दो करोड़ रुपये प्रति वर्ष एक विधानसभा पर खर्च होंगे। इससे विधानसभा क्षेत्रें का विकास और बेहतर तरीके से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र के साथ प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी। जिलावासी भी भाजपा को जिताकर सरकार बनने में अपनी भूमिका अदा करें चाहिए। इस मौके पर शहर प्रत्याशी संजय सिंह गंगवार, दलविंदर सिंह, छब्बा सिंह, बलविंदर सिंह, मलकीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, रेखा परिहार सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें