फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया से गिरी मासूम की पानी में डूबकर मौत 

Wed, 08 Feb 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 बच्चों संग टहलने निकली तीन साल की मासूम सैजल की पुलिया में गिरने के बाद डूबकर मौत हो गई। शोर पर जब तक परिवारीजन व ग्रामीण जमा हुए, तब तक उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। क्षेत्र के सुकटिया गांव निवासी राजेश कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है। उनके तीन बेटी काजल, सैजल (3) और पूजा है। बुधवार देर शाम सैजल गांव के बच्चों संग घर के बाहर टहलने निकली थी। कुछ दूर पहुंचते ही माइनर की पुलिया में गिर गई। साथ आए गांव के बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जमा किया। कुछ ही देर में परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिया में गिरी सैजल को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी। बेटी का शव लेकर परिवारीजन घर पहुंचे। जहां बच्ची की मौत का पता लगते ही चीख पुकार मच गई। मां आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें