फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकारों के साथ रवाना हुए कांवरिया

Sun, 09 Aug 2015 11:22 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवरियों का एक दल भोले बाबा का जयकारा लगाते हुए इकोहत्तरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए जल लेने रविवार को शारदा नदी के तट को रवाना हो गया। दल में शामिल कांवरिया सोमवार को इकोहत्तरनाथ मंदिर पहुंचकर भोले बाबा का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा (लाइनपार) में शिव मंदिर के समीप कांवरिया एकत्र हुए और भोले बाबा के जयकारों के साथ अपना यात्रा शुरू की। कांवरिया मोहल्ला की प्रमुख गलियों से होते हुए शारदा नदी के तट पर जल भरने को रवाना हुए। दल का नेतृत्व कर रहे अवधेश अवस्थी ने बताया कि यह उन लोगों की चौथी कांवर यात्रा है। रविवार को वे लोग शारदा नदी से जल लेकर वापस नगर में पहुंचकर एक स्थान पर रुकेंगे। सोमवार को सुबह बाबा इकोहत्तरनाथ मंदिर को जाकर भोले बाबा का जलाभिषेक करेंगे। दल में अवधेश अवस्थी, राजीव यादव, विवेक गुप्ता, विकास गुप्ता, पप्पू शर्मा, सूर्या वर्मा, मंजीत सक्सेना, पवन यादव, कुलदीप शर्मा, सोनू वर्मा, प्रमोद यादव, पप्पू कश्यम, रामबहादुर वर्मा समेत 22 कांवरिया शामिल थे। कांवरियों को रवाना करने वाले श्रद्धालुओं की खासी भीड़ लगी। देवीस्थान मंदिर तक श्रद्धालुओं ने पीछे चलकर कांवरियों को विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें