फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जबरन कार्यालय खाली कराने का करेंगे विरोध

Tue, 10 Jun 2025 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नकटादाना स्थित नगर पालिका के भवन में संचालित सपा कार्यालय खाली कराने को लेकर शुरू हुए पत्राचार के बाद सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने असंवैधानिक तरीके से कार्यालय खाली कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

डीएम-एसपी से मिलकर कोर्ट के विचाराधीन वादों के आधार पर समय मांगने की बात कही। आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन सत्ता के दबाव में काम कर रहा है। यह भी कहा कि अगर जबरन कार्यालय खाली कराया जाता है तो विरोध किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि लंबे समय से सपा कार्यालय उसी भवन में संचालित है। नियमित रूप से साफ-सफाई कराने के साथ ही किराया भी नगर पालिका को दिया जा रहा है। भवन का मामला सिविल कोर्ट के अलावा सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में नगर पालिका की ओर से असंवैधानिक तरीके से कार्यालय को खाली कराने के प्रयास किया जाना गलत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रविवार तक पालिका की ओर से किसी प्रकार का कोई नोटिस उन्हें नहीं दिया गया। रविवार रात करीब 8:30 बजे कार्यालय के बाहर छह जून का नोटिस दर्शाकर चस्पा करवा दिया गया। जानकारी होने पर सोमवार को डीएम-एसपी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। कोर्ट में विचाराधीन प्रकरण का हवाला देते हुए सुनवाई के लिए समय देने की बात कही।
कहा कि वह संवैधानिक तरीके से कार्यालय को खाली करने के लिए तैयार हैं, लेकिन अगर जबरन कार्यालय को खाली कराने का प्रयास किया तो सपा का हर कार्यकर्ता विरोध करेगा। पालिका अध्यक्ष पर भी आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें