फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्रहीन कमल करेंगे यूपी क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व

Mon, 25 Jan 2016 12:23 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
2बहुमुखी प्रतिभा के धनी नेत्रहीन खिलाड़ी कमल शर्मा यूपी ब्लाइंड क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व बतौर कैप्टन करेंगे। उनके नेतृत्व में यूपी टीम चंडीगढ़ में होने वाली नेशनल ब्लाइंड क्रिकेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन

शहर की जोशी कालोनी निवासी राममूर्ति लाल शर्मा व लक्ष्मी देवी शर्मा के पुत्र कमल शर्मा के साथ कुदरत ने तो इंसाफ नहीं किया, लेकिन उन्होंने अपने दमखम पर आज वह शोहरत हासिल की है, जिसका वह सपना देखा करते थे। वर्तमान में कमल डॉ. शकुंतला मिश्रा नेशनल ब्लाइंड यूनीवर्सिटी, लखनऊ में बीए के छात्र हैं। नेत्रहीन होने के बावजूद कमल की खेलों में विशेष दिलचस्पी रही है। इसी के चलते उन्होंने वर्ष 2013 में हंगरी में हुई जूनियर ब्लाइंड जूडो में भाग लेकर गोल्ड मैडल देश का नाम रोशन किया। कमल ने क्रिकेट में भी दमखम दिखाते हुए मुम्बई, पूना, चंडीगढ़, जालंधर, हैदराबाद में अपना प्रतिभा का परचम लहराया। इधर अब दो दिन पूर्व यूपी ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन ने कमल को यूपी ब्लाइंड क्रिकेट टीम के कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी है। कमल ने बताया कि यूपी ब्लाइंड क्रिकेट टीम 29 जनवरी से चंडीगढ़ में होने वाली नेशनल ब्लाइंड क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेगी। इसमें वह कैप्टन के तौर पर हिस्सा लेंगे। कमल नेत्रहीनों को कैंप लगाकर प्रशिक्षण देने की तमन्ना रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें