फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जलभराव और गड्ढों से मिलेगी निजात, शुरू हुआ सड़क निर्माण

विज्ञापन
जेसीबी मशीन से उखेड़ी जा रही सड़क । संवाद
विज्ञापन
न्यूरिया। टनकपुर हाईवे से बंगाली काॅलोनी तक जाने वाली सड़क के हाल काफी खराब हैं। बारिश में जलभराव और क्षतिग्रस्त सड़क से लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। अब इस सड़क के दिन बहुरे हैं। बीते माह टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

बंगाली कॉलोनी जाने वाला यह मार्ग काफी समय से जर्जर हालत में था। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाता था। सबसे अधिक समस्या स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को होती है। बच्चे आए दिन गंदे पानी से होकर गुजरते हैं।
इस मार्ग पर सरकारी अस्पताल भी है। अस्पताल पहुंचने के लिए मरीजों को घूमकर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने कई बार मार्ग निर्माण की मांग की। जिस पर लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया। साथ ही जिले के अन्य ब्लॉकों की नौ सड़कों का प्रस्ताव भी गया। शासन की ओर से इन सड़कों की मरम्मत के लिए 76 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया है। जिसके तहत अब सड़क की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें