सूचना के बाद क्षेत्रीय वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पगचिह्न ट्रेस किए। तेंदुए की चहलकदमी के चलते लोगों में दहशत रही। ग्रामीणों का कहना है कि सूरजपुर क्षेत्र में चहलकदमी के दौरान तेंदुए की कुछ लोगों ने तस्वीरें भी कैमरे में कैद कीं।
गन्ने के खेत में निकला 10 फुट लंबा अजगर
अमरिया के गांव बिशनपुर में गन्ने के खेत में अजगर निकलने से भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मजदूरों की मदद से अजगर को कब्जे में किया। गांव बिशनपुर में स्थित शुक्ला फार्म निवासी प्रशांत शुक्ला के खेत में पिछले कुछ दिनों से गन्ने की छिलाई का काम चल रहा है। शनिवार को मजदूर खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे थे।
इसी दौरान अचानक मजदूरों की नजर गन्ने के बीच से बाहर निकल रहे विशालकाय अजगर पर पड़ी। इससे उनमें भगदड़ मच गई। अजगर करीब दस फुट लंबा था। सूचना के बाद वन जीव प्रभारी सोनी सिंह, चेतन कुमार, कैलाश कुमार, गौरव चौधरी मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद अजगर पकड़ा जा सका। अजगर को सुरई के जंगल में ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।