फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News : गांव की गलियों में घूमता रहा तेंदुआ, कैमरे में हुआ कैद, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 13 Aug 2022 02:49 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

Bareilly News : गनीमत रही कि उस समय ग्रामीण घरों के अंदर थे। भनक लगने के बाद जब घर के बाहर लगे कैमरों को चेक किया गया तो तेंदुए की चहलकदमी कैद हो गई। सूचना वन विभाग को दी गई है। तेंदुए के वापस लौटने के चिह्न न मिलने से ग्रामीण सतर्क हैं।
विज्ञापन
गांव में घुसा तेंदुआ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बराही रेंज से सटे पुरैना गांव में शुक्रवार सुबह जंगल से बाहर निकलकर एक तेंदुए आबादी के बीच पहुंच गया। गांव की गलियों में चहलकदमी करता रहा। गनीमत रही कि उस समय ग्रामीण घरों के अंदर थे। भनक लगने के बाद जब घर के बाहर लगे कैमरों को चेक किया गया तो तेंदुए की चहलकदमी कैद हो गई। सूचना वन विभाग को दी गई है। तेंदुए के वापस लौटने के चिह्न न मिलने से ग्रामीण सतर्क हैं।

विज्ञापन


शारदा डैम की तलहटी में बसा पुरैना गांव बराही रेंज की सेल्हा बीट के जंगल से लगा हुआ है। जंगल नजदीक होने के चलते अक्सर वन्यजीवों गांव में आ जाते हैं। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे तेंदुए की गांव की गलियों में मौजूदगी के बाद ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ गई। दरअसल जंगल से निकला तेंदुआ टिंकू विश्वास के घर के सामने से गली में होकर आगे की ओर निकल गया। तेंदुआ जिस ओर गया, वहां मार्ग के दोनों तरह घर बने हुए हैं।

सुबह होने पर टिंकू घर के बाहर बनी दुकान को खोलने के लिए निकला तो उसकी नजर पगचिह्नों पर पड़ी। टिंकू को तेंदुए के पगचिह्न होने की आशंका हुई। इसपर उसने घर के बाहर लगे कैमरों को चेक किया। सुबह करीब पांच बजे तेंदुए की तस्वीरें कैमरों में कैद हो गई। तुरंत उसने आसपास के लोगों को सतर्क किया। बराही रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्रीय वनकर्मियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें