इस बार रक्षाबंधन त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है। कुछ महिलाओं ने गुरुवार को भाइयों की कलाई में रक्षासूत्र बांधा। इस को लेकर बाजार में राखियों और मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। वहीं, परिवहन निगम की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। पूरनपुर रोड पर बसों को बढ़ाने और बीसलपुर रोड पर बसों के फेरे बढ़ाने का दावा किया गया था। मगर गुरुवार को बसों को बहनों को घंटों चिलचिलाती धूप में इंतजार करना पड़ा।
पीलीभीत में रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर काफी महंगा पड़ गया। उन्हें बस अड्डों पर चिलचिलाती धूप में घंटों तक रोडवेज बसों का इंतजार करना पड़ा। तिराहे-चौराहों पर काफी भीड़ रही। बसों में भी अधिक भीड़ होने के कारण सफर के दौरान काफी तकलीफ झेलनी पड़ी
विज्ञापन
इस बार रक्षाबंधन त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है। कुछ महिलाओं ने गुरुवार को भाइयों की कलाई में रक्षासूत्र बांधा। इस को लेकर बाजार में राखियों और मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। वहीं, परिवहन निगम की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई।पूरनपुर रोड पर बसों को बढ़ाने और बीसलपुर रोड पर बसों के फेरे बढ़ाने का दावा किया गया था। मगर गुरुवार को बसों को बहनों को घंटों चिलचिलाती धूप में इंतजार करना पड़ा।
कुछ महिलाएं डग्गामार वाहनों से भाइयों के घर रवाना हुईं। शासन के आदेश पर बसों में फ्री यात्रा कराने के दावे परिवहन निगम का पूरी तरह खरा नहीं उतर सका। 12 अगस्त की रात 12 बजे तक रोडवेज की बसों में महिलाओं को मुफ्त में सफर करने का फरमान जारी हुआ था।
विज्ञापन
ट्रेनों में भी उमड़ी भीड़
रक्षाबंधन को लेकर ट्रेनों में भी बृहस्पतिवार को काफी भीड़ रही। खासकर दोपहर की ट्रेनों में भीड़ नजर आई। टिकट विंडो पर भी लंबी लाइन लगी हुई थी। ट्रेनों में चढ़ने को लेकर मारमारी भी रही। जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की ओर से संयुक्त चेकिंग की जा रही थी। हालांकि शुक्रवार को भीड़ ज्यादा होने की उम्मीद लगाई जा रही है।