जहानाबाद क्षेत्र के गांव सिरसी में रविवार रात निकला मगरमच्छ।
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जिले के जहानाबाद क्षेत्र में स्थित गांव सिरसी में रविवार को रात करीब 8:30 बजे अचानक एक मगरमच्छ गांव वालों को दिखा। उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। अमरिया से वन विभाग की टीम ने देर रात गांव पहुंचकर और मगरमच्छ को पकड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ गांव के पड़ोस से होकर बह रही नदी से निकलकर रियासत खां के घर की दीवार के पीछे खेत की ओर दिखाई पड़ा था। वन विभाग को सूचना दी गई वन विभाग ने देर रात से मगरमच्छ को पकड़ लिया। संवाद