फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्याधुनिक हथियारों से रेस्क्यू कर पकड़े जाएंगे बरेली के बाघ और शाहजहांपुर की बाघिन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बरेली की रबर फैक्टरी और शाहजहांपुर में घूम रहे बाघ-बाघिन को पकड़ने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हो गया है। अब टाइगर रेक्स्यू ऑपरेशन के दौरान संसाधनों की कमी महसूस नहीं होगी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) पवन कुमार शर्मा ने शुक्रवार देर शाम 54 लाख रुपये कीमत के उपकरण व अन्य जरूरी संसाधन पीटीआर को सौंप दिए। इससे पूर्व उन्होंने मुख्य वन संरक्षक बरेली वृत्त, पीटीआर और शाहजहांपुर के वन अफसरों के साथ बैठक की। मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में हुई बैठक में उन्होंने रबर फैैक्टरी बरेली और शाहजहांपुर में घूम रहे बाघ-बाघिन को पकड़ने की रणनीति पर वन अफसरों से चर्चा की। शनिवार सुबह पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन

प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) पवन कुमार शर्मा यूं तो बृहस्पतिवार रात ही पीटीआर के मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पहुंच गए। उनके इस दौरे की कुछ अफसरों को छोड़कर अन्य किसी वन अफसर को भनक तक नहीं लग सकी। यहां उन्होंने वनकर्मियों को ट्रैक सूट वितरित किए। शुक्रवार सुबह उन्होंने शारदा सागर डैम में वोटिंग कर जंगल के हालातों को परखा। बाइफरकेशन का दौरा करने के बाद उन्होंने जंगल में वन्यजीवों के मुहैय्या कराने जाने वाले जल स्रोतों को भी देखा।
पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान काम आने वाले उपकरणों समेत अन्य संसाधन पीटीआर को सौंपेे। पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल के मुताबिक इनकी कीमत करीब 54 लाख रुपये हैं। इसमें अत्याधुनिक ड्रोन, स्मार्ट पेट्रोलिंग स्टिक, जाल, एक रेस्क्यू वाहन, नई सुविधाओं से लैस पिंजरा और एक डबल बैरल ट्रैंक्युलाइज गन आदि शामिल है। यहां उन्होंने वन अफसरों और कर्मचारियों की अब तक सीमित संसाधनों में रेस्क्यू ऑपरेशनों में किए गए बेहतर कार्य की सराहना की।
विज्ञापन

बैठक कर वन अफसरों को दिए दिशा-निर्देश
पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ ने मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में वन अफसरों के साथ बैठक कर जंगल में हो रही गतिविधियों समेत अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। प्रोजेक्टर के माध्यम से भी स्थिति को देखा। मुख्य वन संरक्षक बरेली वृत्त ललित वर्मा से रबर फैक्टरी बरेली में घूम रहे बाघ के संबंध में जानकारी की। डीएफओ शाजहांपुर आदर्श कुमार से शाहजहांपुर मेें घूम रही बाघिन के बारे में जाना। उन्होंने अफसरों से जंगल से बाहर घूम रहे अन्य बाघ-बाघिन को पकड़ने की रणनीति पर भी चर्चा की। उन्होंने अफसरों को वन और वन्यजीवों की सुरक्षा में कोई कोताही न बरतने की हिदायत दी। शनिवार सुबह पीसीसीएफ लखनऊ को रवाना हो गए। बैठक में पीटीआर के फील्ड डायरेक्टर जावेद अख्तर, डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल, डीएफओ वन एवं वन्यजीव प्रभाग संजीव कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी प्रवीण खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें