फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारा में आबादी के पास घूम रहे तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बाघ का डर लोगों के जेहन से निकला भी नहीं था कि अब हजारा क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल के पास से तेंदुए ने कुत्ते को निवाला बना लिया। शोर-शराबा पर तेंदुआ कुत्ते को खींचकर खेतों में ले गया। तेंदुआ की चहल कदमी से आसपास के लोग दहशत में है।
विज्ञापन

जंगल से भटककर दो तेंदुआ 18 जनवरी को हजारा थाना क्षेत्र के गांव कुठिया गुदिया में आबादी के पास आ गए थे। गांव निवासी जगदीप सिंह के फार्म के पास दोनों तेंदुआ एक पेड़ पर चढ़ गए थे। शोर-शराबा पर दोनों तेंदुआ समीप के गन्ना के खेत में छिप गए थे। दो तेंदुओं के आबादी के नजदीक पहुंचने की जानकारी पर वनकर्मी अरुण कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर बाइक से मौके पर आ रहे वनकर्मी किशनलाल कश्यप पर तेंदुआ ने रास्ते में हमला कर घायल कर दिया था। घायल वनकर्मी को इलाज को लखीमपुर के पलिया कस्बा में इलाज को ले जाया गया था। इसके बाद दोनों तेंदुआ खेतों में छिप गए। तब से दोनों तेंदुआ आबादी के समीप चलहकदमी कर रहे थे। तीन दिन पहले गांव विजयनगर के समीप दोनों तेंदुआ को लोगों ने चहलकदमी करते देखा था। बुधवार शाम को गांव मल्लपुरी में एक धार्मिक स्थल के समीप तेंदुआ पहुंच गया। धार्मिक स्थल के मुख्य गेट के समीप तेंदुआ ने कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। शोर-शराबा पर तेंदुआ कुत्ते के शव को खींचकर खेतों की ओर चला गया। तेंदुए के डर से धार्मिक स्थल का मुख्य गेट बंद कर वहां से एनाउंस कर लोगों को तेंदुआ की चहल कदमी की जानकारी दी गई। सूचना पर संपूर्णानगर रेंज की टीम भी पहुंची और लोगों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें