फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की छिलाई के दौरान बाघ ने हमला कर मजदूर को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। जंगल से निकले बाघों का रिहायसी इलाकों में जाने सिलसिला जारी है। दो दिन पहले एक बाघ को पकड़कर दुधवा भेजा गया था। सोमवार को एक दूसरे बाघ ने खेत पर चारा लेने गए मजदूर को हमला करके मार डाला। बाघ हमला करने के बाद मजदूर को खींचकर गन्ने के खेत में ले गया था। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मजदूर को बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन

यह घटना हजारा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब दस बजे हुई। यहां के ग्राम नहरोसा निवासी कासिम उर्फ कल्लू (50) करीब डेढ़ दशक पहले परिवार समेत लखीमपुर खीरी के कस्बा मैलानी जाकर बस गए थे। उसके परिवार के बाकी लोग मैलानी में रहते है। कासिम पिछले कई सालों से नहरोसा के इकराम की हजारा थाना क्षेत्र के संपूर्णानगर रेंज जंगल में गौढ़ी (जानवर पालने के स्थान) पर रहकर नौकरी करते थे। रात को वहीं गौढ़ी पर सो जाते थे। सोमवार को गौढ़ी से कुछ दूरी पर स्थित गांव हजारा निवासी रामलखन के खेत पर गन्ने की छिलाई चल रही थी। कासिम व उसका साथी हसीबुद्दीन जानवरों के चारे के लिए गन्ना छीलने रामलखन के खेत पर गए थे। तभी वहां गन्ने की फसल के अंदर से निकले बाघ को देखकर हसीबुद्दीन ने शोर मचाते हुए दौड़ लगाना शुरू कर दिया। उसके साथ कासिम और रामलखन भी दौड़े। भागते समय पताई पर पैर फिसल जाने से कासिम जमीन पर गिर गया। तभी पीछे से आए बाघ ने हमलाकर कासिम को दबोच लिया कर और खींचकर गन्ने की फसल के बीच ले गया। उसकी चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मोके पर जो पहुंचे। वहीं पड़ोस के मौजूद गांव रुदपुर निवासी बलकार सिंह अपना ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए। कुछ लोगों आग जला दी। शोर मचाते हुए लोग ट्रैक्टर पर बैठकर गन्ने की फसल में घुस गए। इस पर बाघ कासिम को छोड़कर चला गया। मगर लोगों ने देखा तो कासिम की मौत हो चुकी थी।
इसकी सूचना मिलने पर संपूर्णानगर रेंजर आरपी रौतेला, एसडीएम पूरनपुर राजेंद्र प्रसाद, सीओ प्रमोद यादव, एसओ हजारा उमेश सोलंकी, इंस्पेक्टर एसके सिंह मौके पर पहुंचे। हजारा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। आसपास के लोगों को बाघ की मौजूदगी को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को हजारा क्षेत्र में बाघ ने हमला किया। यह क्षेत्र नार्थ खीरी वन प्रभाग की संपूर्णानगर रेंज में आता है।
नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें