फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पत्नी ने लगाई बहरीन में फंसे पति की सकुशल वापसी की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के हालात में फंसे बीसलपुर निवासी एक व्यक्ति की पत्नी ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र लिखा है। पत्र में महिला ने अपने पति को सुरक्षित देश वापस लाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


बीसलपुर के मोहल्ला पटेल नगर के जितेंद्र कुमार गंगवार मध्य पूर्व में बहरीन में नौकरी करते हैं। वर्तमान में ईरान-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में वह फंस गए। बहरीन में हालातों को लेकर जितेंद्र ने अपनी पत्नी रितु शिवांगी निवासी बीसलपुर को फोन पर वहां के हालात बताए। इस पर जितेंद्र की पत्नी रितु शिंवागी ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र लिखकर उनके पति जितेंद्र को वहां से सुरक्षित लाने की मांग की है। किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को रितु शिवांगी द्वारा पत्र भेजे जाने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें