बरखेड़ा। पति के साइकिल का पंचर जुड़वाने में व्यस्त होते ही कुछ दूरी पर खड़ी विवाहिता को एक युवक बहला फुसलाकर बाइक से अपने साथ बैठा ले गया। पति ने पकड़ने का प्रयास किया मगर असफल रहा। पति की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी कई दिनों से अपने मायके बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में थी। 28 मई की शाम पत्नी को विदा कराकर साइकिल से घर जा रहा था। इस दौरान अर्सियाबोझ गांव का एक युवक बाइक से पीछा करता रहा। करोड़ गांव के पास पहुंचते ही साइकिल पंक्चर हो गई। पत्नी को सड़क किनारे खड़ा करके वह कुछ दूरी पर पंक्चर जुड़वाने लगा। आरोप है कि बाइक सवार युवक पत्नी को फुसलाकर साथ ले गया। उसे पकड़ने का भी प्रयास किया, मगर वह भाग गया। इंस्पेक्टर उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि तहरीर की जांच कराई जा रही है। संवाद