फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला ने अपने पति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला। एक गर्भवती महिला ने अपने पति पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पिता ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज की। हालत गंभीर होने पर पीड़िता को न्यूरिया सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली विवाहिता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी बीसलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव एक व्यक्ति से की थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वालों ने दहेज में तीन लाख रुपये की मांग की। ससुराल वालों की मांग पूरी न होने पर तीन अगस्त को गर्भावस्था में ही ससुराल वालों ने उसकी बेटी के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता अपने मायके आकर रहने लगी। 20 अगस्त को पीड़िता के पति ने ससुराल पहुंचकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर वह घर से भाग गया। परिवार वालों ने गर्भवती को न्यूरिया सीएचसी पर भर्ती कराया। पिता ने न्यूरिया थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने पति के खिलाफ एनसीआर दर्ज की। इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल ने बताया कि मामले में तहरीर मिली थी। जांच कराने पर पति-पत्नी के बीच मारपीट की बात निकली। इसलिए एनसीआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें