फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला का विरोध करने पर पत्नी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी विनीता शुक्ला ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति ने एक महिला को बतौर पत्नी अपने घर में रख रखा है। 13 जुलाई को उसके देवर प्रदीप शुक्ला की मौत हुई थी। इसके बाद से उसके पति महिला को लेकर कहीं बाहर चले गए।
विज्ञापन

आरोप है कि 21 जुलाई को दोनों घर पर आए तो परिजन और मोहल्ले के लोगों ने महिला पर लड़ाई-झगड़े और अभद्रता का आरोप लगाकर उसका विरोध किया। इस पर पति और महिला ने उसके साथ मारपीट की। इससे वह घायल हो गई। बाइक को तोड़कर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें