फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जलस्तर बढ़ा तो शारदा के कटान की रफ्तार हुई कम

Sat, 08 Jul 2023 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
हजारा थाने में संभावित बाढ़ को लेकर प्रधानों की बैठक को संबोधित करते तहसीलदार नारायण यादव।
विज्ञापन
पूरनपुर। शनिवार को शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने पर गांव चंदिया हजारा और राहुलनगर के समीप हो रहे कटान की गति धीमी हो गई है। हालांकि जलस्तर कम होते ही कटान में तेजी आने से तटवर्ती गांवों के लोग भयभीत हैं। शनिवार को भी कटान रोकने के लिए वायरकेट लगाने के लिए तार गांव नहीं पहुंचा। तहसीलदार ध्रुवनरायन यादव ने शनिवार को हजारा थाने में शारदा पार के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर बाढ़ के हालात पर चर्चा की और प्रधानों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शारदा नदी गांव चंदिया हजारा और राहुलनगर के समीप पिछले कई दिनों से कटान कर रही थी। नदी कटान करती हुई शुक्रवार को खेतों तक पहुंच गई थी। शनिवार को नदी का जलस्तर और बढ़ने पर नदी फाट छोड़कर बहने लगी है। शनिवार को कटान की गति धीमी रही। मालूम हो कि नदी जलस्तर कम होने पर तेजी से कटान करती है। चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि शनिवार को कटान की गति तो धीमी हो गई, लेकिन जलस्तर कम होने पर अब किसानों को कटान तेजी से शुरू होने की चिंता सताने लगी है।
उन्होंने बताया कि सहायक अभियंंता के आश्वासन पर शनिवार को भी तार गांव तक नहीं पहुंच सका। शनिवार को तहसीलदार ध्रुवनरायन यादव ने हजारा थाना में शारदापार के ग्राम प्रधानों की बैठक ली। बैठक में बाढ़ से पूर्व की तैयारियों की समीक्षा की। इसमें नाव किन ग्राम पंचायतों के पास है और बाढ़ आने पर वह कहां चलती हैं। तहसीलदार ने जर्जर नाव की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। बताया कि नाविकों के लिए लाइफ जाकेट की किट का शीघ्र वितरण कराया जाएगा। कहा कि बाढ़ को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है। समय रहते इसकी जानकारी दें। बैठक में शारदा पार के 13 ग्राम प्रधानों ने भाग लिया।

हजारा थाने में संभावित बाढ़ को लेकर प्रधानों की बैठक को संबोधित करते तहसीलदार नारायण यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें