पीलीभीत। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहनी वाली किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने बहाने से अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने घरवालों को घटना की जानकारी दी तो कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने बताया है कि शुक्रवार रात उसकी नाबालिग पुत्री को गांव के ही रहने वाले युवक ने बहाने से अपने घर बुला लिया और फिर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुत्री ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार वाले पुत्री को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले की तहरीर दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपी चंद्रपाल को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।