फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बुरे कर्मों को त्याग सत्कर्मों की ओर जाए’

Mon, 25 Jan 2016 12:21 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बंगाली कॉलोनी में आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथा सुनने को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इधर पुल खमरिया में भी श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

भरतपुर मार्ग के समीप नीमतला स्थल में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा में रविवार को साध्वी रमा मंजरी ने राजा परीक्षित व सुखदेव आगमन की कथा सुनाई। इस दौरान उन्होंने प्रवचन करते हुए कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य का बेड़ा पार हो सकता है। संत महापुरुषों के सानिध्य में किया गया श्रवण हमेशा ही फल देने वाला होता है, लेकिन इसके लिए मन को साफ सुथरा रखना अत्यंत आवश्यक है। कहा कि प्रत्येक मनुष्य को बुरे कर्मों का त्याग कर सत्कर्म की ओर जाना ही होगा। इसी में ही मानव समाज की भलाई है। इधर ठंड के बावजूद भागवत कथा सुनने को टनकपुर, बनवसा, खटीमा, शक्तिफार्म, राजा कालोनी, अमरिया आदि क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने बड़ी तादाद में हिस्सा लिया।
इधर पुल खमरिया स्थित मंदिर परिसर में रविवार से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन एटा से आई साध्वी अनीता शास्त्री व नरोत्तम शास्त्री ने प्रवचन किए। इस मौके पर राजेश गंगवार, डोरीलाल, छेदालाल, जयदेव गंगवार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें