पूरनपुर। दहेज में सोने की चेन के बदले दो लाख रुपये न दिलाने पर विवाहिता के जेवरात ससुरालियों ने छीन लिए। बगैर मांग पूरी हुए उसे ससुराल न आने की धमकी दी गई। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने महिला के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव पटिहन निवासी लक्ष्मी देवी ने बताया कि 22 अप्रैल 2024 को उसकी शादी माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया निवासी शिवम के साथ हुई थी। शादी में मिली सोने की चेन के बदले ससुराली दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। मारपीट की कई। वह मायके आकर रहने लगी। आरोप है कि 10 महीने पहले आए ससुराली उसके जेवरात छीन ले गए। साथ ही मांग पूरी न होने पर ससुराल न आने देने की धमकी दी।
सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने लक्ष्मी की ओर से उसके पति शिवम, ससुर संतराम, सास मुन्नी देवी, रामकेशन और रामकेशन के पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।