फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं हुई तो दरोगा ने पत्नी को दिया तीन तलाक

Mon, 06 Jan 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विवाहिता ने दहेज की खातिर उत्पीड़न करने और दहेज में 10 लाख रुपये न मिलने पर तीन तलाक देकर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए पुलिस विभाग में दरोगा पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में जेठ और जेठानी को भी नामजद किया गया है। विवाहिता के पति की इन दिनों श्रावस्ती में तैनाती है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी नौरीन जहां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 29 मई 2022 को लखीमपुर के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के तेंदुआवाना गांव निवाही सद्दाम के साथ हुई थी। पति पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर तैनात है। आरोप है कि शादी में मिले दहेज से ससुराली खुश नहीं थे। वह लोग मायके से 10 लाख रुपये लाने का दबाब बनाते।
कई बार मारपीट की गई। 23 जनवरी 2023 को पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। कार्रवाई के डर से पति विवाहिता को दोबारा घर ले आया, लेकिन इसके बाद भी उसका उत्पीड़न बंद नहीं किया। हत्या करने की धमकी भी दी गई। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पति के अलावा जेठ असलम, जेठानी सोनी पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें