बरखेड़ा। धार्मिक स्थल पर गाली-गलौज का विरोध करना दौलतपुर पट्टी निवासी युवक को महंगा पड़ गया। नशे में धुत आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर युवक को घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया है।
दौलतपुर पट्टी निवासी घनश्याम दास ने बताया कि वह गांव में धार्मिक स्थल पर बैठा था। उसी समय गांव का ही सुनील कुमार शराब पीकर आया और गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर नाराज हो गया। घर से धारदार हथियार ले आया और रास्ते में रामचंद्र के घर के पास घनश्याम पर पीछे से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुनील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संवाद