फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आंख खुली तो चारपाई के नीचे बैठा था मगरमच्छ

विज्ञापन
हटुआ बिजलाही गांव में पकड़ा गया मगरमच्छ।स्रोत:वन विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। नदी से निकलकर एक विशालकाय मगरमच्छ शनिवार की रात एक घर में घुस गया। परिवार वालों की आंख खुली तो वह चारपाई के नीचे बैठा था। ऐसे में घर में चीख-पुकार मच गई। बाद में वन विभाग की टीम पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ा। बाद में उसे माला नदी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव हटुआ बिजुलिहाई में शनिवार रात एक मगरमच्छ राजेंद्र कुमार के घर में घुस गया। उस समय परिवार के सभी लोग खाना खाकर सोए हुए थे। अचानक आंख खुलने पर मगरमच्छ को चारपाई के नीचे बैठा देख परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता हासिल की। टीम ने मगरमच्छ को माला नदी में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें