फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भ गिरवाया, देवर ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को दवा खिलाकर गर्भ गिरा दिया। आरोप है कि देवर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को धमकाया। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह नगर के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक से छह माह पूर्व हुआ था। विवाह में मिले दहेज को कम बताते हुए ससुरालियों ने उसके मायके वालों से पांच लाख रुपये मांगे। असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। करीब दो माह पूर्व ससुरालियों ने उसे गर्भ निरोधक दवा खिलाकर गर्भ गिरवा दिया।
आरोप है कि अगले दिन देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घरवालों ने उसका कोई पक्ष नहीं लिया और खामोश रहने का सुझाव दिया। उसने कोतवाली में मामले की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी अविनाश पांडेय को दिए गए शिकायती पत्र में पति सहित सात लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें