फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से थमे रहे वाहनों के पहिए

विज्ञापन
हड़ताल के दौरान बैठक करते ट्रांसपोर्ट व्यापारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में ट्रांसपोर्ट वाहनों की नो-एंट्री के समय में बदलाव की मांग को लेकर परचून ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने हड़ताल शुरू की है। सोमवार को ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने चुंगी स्थित प्रतिष्ठान के गेट पर ताला डालकर काम बंद कर दिया। शहर से सामान ले जाने वाले मालवाहक वाहनों के पहिए थमे रहे। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि जब तक प्रशासन उनकी मांगों को पूरा नही करेगा। तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


शहर में सुबह आठ से रात आठ बजे तक नो-एंट्री लागू है। इस अवधि में भारी और मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक है। शहर के चुंगी स्थित परचून ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के व्यापारियों का कहना है कि अगर दिन में तीन बजे से पांच बजे तक वाहनों को शहर में एंट्री दी जाए तो उन्हें राहत मिलेगी। नो-एंट्री से उनका माल ई-वे बिल के माध्यम से अवैध हो जाएगा, नुकसान भी होगा।
इसी मांग को लेकर परचून ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के व्यापारियों ने सोमवार से हड़ताल शुरू की है। धीमी बरसात के बीच व्यापारियों ने चुंगी पर ताला डालकर हड़ताल की। चुंगी में किसी व्यापारी या ट्रांसपोर्टर ने कोई काम नही किया। हड़ताल मेें व्यापार मंडल अध्यक्ष, विक्रम ट्रांसपोर्ट, संजीव ट्रांसपोर्ट, सूरज ट्रांसपोर्ट, साबरी रोड लाइंस, सिंह ट्रांसपोर्ट, अंबर गोल्डन चोपड़ा ट्रांसपोर्ट, विजय ट्रांसपोर्ट के प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें