फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन के व्हील में फंस कर किशोर की मौत

Mon, 02 May 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 नहाते समय इंजन की व्हील में फंसकर गांधीनगर (माला) निवासी अरुण गोलदार के 11 वर्षीय पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

गांधीनगर (माला) निवासी कामना गोलदार ने बताया कि उनके पति अरुण गोलदार राजस्थान में रहकर मछली का कारोबार करते हैं। वह पुत्र मुकेश और पुत्री सुमित्रा के साथ घर पर रहती हैं। सोमवार को मुकेश अपनी बहन के साथ पड़ोस में चल रहे पंपिंग सेट पर नहाने गया था। उसके गले में पड़ा गमछा अचानक इंजन की व्हील में फंस गया, जिससे मुकेश का सिर धड़ से अलग हो गया। उसकी बहन सुमित्रा के शोर मचाने पर घरवाले मौके पर पहुंचे और किसी तरह से इंजन बंद किया। मौके पर पहुंची सुमित्रा पुत्र का शव देखकर बिलख पड़ीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें