फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एक दिन बाद शुरू होगी गेहूं खरीद, तैयारियों का पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
धरातल पर कहीं भी अस्तित्व में नहीं दिख रहे सेंटर, टिनशेड में सन्नाटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। गेहूं की खरीद जिले के 118 सेंटरों पर शनिवार से शुरू होगी। इसके लिए गाइडलाइन के तहत डीएम ने तैयारियों को पूरा करने के आदेश दिए थे। धरातल पर अभी कहीं भी सेंटर अस्तित्व में नहीं दिख रहे हैं। मंडी मे सेंटरों के स्थान पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
गेहूं खरीद को लेकर शासन ने अपनी तैयारी रूरी करते हुए इस बार 2125 रुपए प्रति क्विंटल का भाव खोला है। इसी भाव से किसानों का सेंटर पर गेहूं खरीदा जाएगा। शासन ने खरीद शुरू होने से पहले ही सभी सेंटरों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश जारी किए थे। शासन के आदेश के तहत डीएम ने भी सभी जिला प्रबंधकों व अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए तैयारियों को परखा था। उन्होंने एक अप्रैल से पूर्व सेंटरों पर व्यवस्था दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

डीएम के इस आदेश को शायद अभी अधिकारी मानने को तैयार नहीं है। यही वजह है कि मंडी समिति में सेंटरों के नाम पर अभी कुछ भी नहीं दिख रहा है। मंडी समिति के टिन शेड खाली पड़े हुए हैं और इस बात की गवाही दे रहे हैं कि अभी धरातल पर सेंटर के नाम पर एक बैनर भी नहीं लगा है। ऐसे में एक अप्रैल से शुरू होने वाली खरीद को लेकर पूरा आदेश हवा में उड़ाया जा रहा है।
00
आढ़तों पर होने लगी गेहूं की आवक
सेंटरों पर अभी कोई तैयारी नहीं की गई है, तो वही मंडी समिति में गेहूं की आवक होने लगी है। बृहस्पतिवार को मंडी समिति में कई व्यापारियों ने गेहूं की खरीद शुरू कर दी। मंडी में गेहूं की अच्छी आवक देखी गई।
00
मौसम का मिजाज भांपकर शुरू हुई कटाई
मौसम विभाग की ओर से 31 मार्च व एक अप्रैल को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को भी अचानक आसमान में बादल छा गए थे। मौसम के इस मिजाज को देखकर बेचैन किसानों ने खेतों में हाथ से गेहूं की कटाई को शुरू कर दी है, ताकि नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन

00
जिले में 118 गेहूं क्रय केंद्र स्वीकृत हुए हैं। सभी जिला प्रबंधकों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश हैं। सेंटरों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं।
- बीके शुक्ला, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें