पीलीभीत। चौथी लहर के बाद जनपद में कोरोना की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार देर रात आई रिपोर्ट में एडीएम एफआर समेत नौ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को ट्रेस कर स्वास्थ्य लाभ देना शुरू कर दिया है।
बृहस्पतिवार देर रात आई रिपोर्ट में एडीएम एफआर के अलावा बीसलपुर से चार केस, मरौरी में दो, पूरनपुर में एक केस के अलावा अमरिया का एक केस शामिल है। नए नौ केस के सामने आने के बाद जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 13 पहुंच गई। सीएमओ डॉक्टर आलोक कुमार ने बताया कि देर रात आई रिपोर्ट में नौ नए संक्रमित सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को संक्रमितों को ट्रेस कर हकीकत परखने के साथ स्वास्थ्य लाभ देने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद