फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पहले दिन नहीं हुई गेहूं की खरीद, तैयारियों में उलझा रहा तंत्र

विज्ञापन
मंडी में पहुंचे गेंहू की गुणवत्ता देखते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में 1.15 लाख टन लक्ष्य के साथ सोमवार से गेहूं खरीद शुरू तो हो गई, लेकिन पहले ही दिन व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। अधिकांश क्रय केंद्रों पर तैयारियां अधूरी रहीं। कई केंद्रों पर बैनर तक नहीं लगाए जा सके। कहीं बारदाने नहीं थे। इस वजह से खरीद शुरू नहीं हो सकी, जबकि मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई।
विज्ञापन


जिले में सोमवार से सरकारी गेहूं खरीद की शुरुआत कर दी गई, लेकिन पहले ही दिन व्यवस्थाएं धरातल पर कमजोर नजर आईं। खाद्य व सहकारिता विभाग की ओर से लगाए गए 125 क्रय केंद्रों पर कर्मचारी दिनभर तैयारियों में जुटे रहे। इसके चलते खरीद का खाता नहीं खुल सका। शहर की नवीन मंडी में दोपहर तक कर्मचारी क्रय केंद्रों पर फ्लैक्स लगाने, कुर्सी-टेबल व्यवस्थित करने, नमी मापक यंत्रों की जांच करने और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करते नजर आए। कई केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं थीं। इससे खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। हालांकि मंडी में सोमवार से ही गेहूं की आवक शुरू हो गई। कुछ किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे, लेकिन क्रय केंद्रों की अधूरी तैयारियों के चलते उन्हें बाजार में ही गेहूं उतारना पड़ा। इस दौरान व्यापारी भी गेहूं की खरीद-फरोख्त के लिए मोलभाव करते दिखे।

इस बार किसानों को गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। बावजूद इसके, पहले दिन सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों को असुविधा का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन




पूरनपुर में कई केंद्रों पर नहीं लगे बैनर

पूरनपुर मंडी समिति में पहले दिन केवल खाद्य विभाग के कुछ केंद्रों पर बैनर लगाए जा सके। कांटा, पंखा, छलना जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं थीं। कई केंद्रों पर तो बैनर तक नहीं लगाए गए, जबकि कर्मचारी मौजूद रहे।



बीसलपुर में 32 में से सिर्फ 7 केंद्र तैयार

बीसलपुर मंडी क्षेत्र में स्वीकृत 32 क्रय केंद्रों में से केवल सात पर ही बैनर लगे नजर आए। शेष 25 केंद्रों पर कोई तैयारी नहीं दिखी। जिन केंद्रों पर बैनर लगाए गए, वहां भी अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। मंडी समिति के सचिव नाजिम अली ने बताया कि मंगलवार तक सभी केंद्रों पर मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं पूरी कर दी जाएंगी।
विज्ञापन







गेहूं खरीद शुरू हो चुकी है। अगले कुछ दिनों में इसमें तेजी आएगी। फिलहाल किसी केंद्र पर खरीद नहीं हो सकी है।
- विजय शुक्ला, जिला विपणन अधिकारी

मंडी में पहुंचे गेंहू की गुणवत्ता देखते व्यापारी। संवाद

मंडी में पहुंचे गेंहू की गुणवत्ता देखते व्यापारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें