फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भगवान की भक्ति से ही कल्याण संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। जानकी रतन मंदिर में मंगलवार को कथा के दूसरे एवं अंतिम दिन उपदेशक निर्मल गुप्ता ने कहा कि भगवान की भक्ति करने से ही व्यक्ति का कल्याण संभव है। मानव शरीर भगवत भक्ति के लिए ही मिला है, लेकिन दुनियादारी के चक्कर में फंसकर लोग भक्ति करना भूल जाते हैं। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कथा को विश्राम दिया गया। संवाद
विज्ञापन

-

वार्षिक निशान यात्रा 15 को



बीसलपुर। खाटू श्याम की वार्षिक निशान यात्रा 15 मार्च को पूर्वह्न 11 बजे निकाली जाएगी। यह निर्णय मंगलवार को मोहल्ला साहूकारा के ब्रह्मदेव स्थल मंदिर में हुई खाटू श्याम भक्तों की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। तय किया गया कि यात्रा ब्रह्मदेव स्थल मंदिर से शुरू होगी। इसमें 251 झंडे शामिल होंगे। बैठक में हिमांशु अग्रवाल, अनुज मित्तल, शैलेंद्र कुमार, शरद कुमार, सुधांशु कुमार, विपिन कुमार, संजीव कुमार, अदिति मित्तल, पूजा मित्तल, शिल्पी मित्तल, एकता मित्तल, सरिता मित्तल आदि मौजूद रहीं । संवाद



-

मठिया नाथ मंदिर में हुआ सुंदरकांड का पाठ

बीसलपुर। मठिया नाथ मंदिर में मंगलवार शाम विश्व सेवा संस्थान के तत्वावधान में सुंदरकांड का पाठ हुआ। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष शिवराम गुप्ता, प्रबंधक प्रवीण नगाइच, अनुज मित्तल, केशव गुप्ता, राकेश रस्तोगी ,अरविंद अग्रवाल और ओम समेत संस्थान के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें